एक समय ऑटो चलाते थे एकनाथ शिंदे, जाने ऐसी ही कुछ अनसुनी बातें

महाराष्ट्र की राजनीति में आए भूचाल के बीच एकनाथ शिंदे सबसे ज्यादा चर्चा में चल रहे है 

एकनाथ शिंदे सातारा के हैं। वह पढ़ाई के लिए ठाणे आए थे वह पहले ऑटो रिक्शा चलाते थे

एक बार उनकी मुलाकात शिवसेना नेता आनंद दिघे से हुई थी वह मुलाकात उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुई और 18 साल की उम्र में राजनीतिक जीवन शुरू हो गया।

वह शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे।1997 में उनका पहला चुनाव ठाणे नगर निगम चुनाव में वह जीत कर पार्षद बन गए फिर 2001 में वह नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता बने।

उन्होंने एक एक्सिडेंट में अपने 11 साल के बेटे और सात साल की बेटी को खो दिया। उनके दूसरे बेटे श्रीकांत उस वक्त 13 साल के थे। श्रीकांत अभी शिवसेना सांसद हैं।

2005 में नारायण राणे ने शिवसेना छोड़ी, तो शिंदे के लिए पार्टी में आगे बढ़ने का अच्छा मौका बना। फिर ठाकरे परिवार से शिंदे की करीबी बढ़ने लगी।

2009, 2014 और 2019 के चुनावों में भी शिंदे ने जीत दर्ज की। वह देवेंद्र फडणवीस की सरकार में राज्य के लोक निर्माण मंत्री रहे।

शिंदे के पास 11 करोड़ 56 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें 2.10 करोड़ की चल और 9.45 करोड़ की अचल संपत्ति घोषित की गई थी। उन पर 18 आपराधिक मामले भी चल रहे हैं। 

शिवसेना पर गंभीर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं और शिंदे महाराष्ट्र की राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय फलक पर चर्चा का केंद्र बिंदु हो गए हैं। 

एकनाथ शिंदे के बारे में अन्य जानकारी जाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

स्टोरी पसंद आये तो शेयर करे

Arrow