पुराने लोग फोटो में मुस्कुराते क्यों नहीं थे, चेहरा गंभीर क्यों रखते थे

पुराने जमाने की फोटोग्राफ व्यक्तित्व का प्रदर्शन करते थे। शक्तिशाली राजा का फोटो उसकी शक्ति का प्रदर्शन करता था और वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं विद्वानों के फोटो उनकी योग्यता का प्रदर्शन करते थे।

चेहरे पर गर्व की अनुभूति या फिर शक्ति अथवा ज्ञान का आत्मविश्वास दिखाई देता था।

उन दिनों कैमरामैन भी Say Cheese नहीं बोलता था बल्कि Say Prunes बोलता था ताकि उच्चारण के अंत में चेहरा सामान्य हो जाए।

दरअसल, मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाना उस समय असभ्यता का परिचायक था।

राजा महाराजा एवं बड़े अधिकारियों के परिवारों में खिलखिला कर हंसना बैड मैनर्स माना जाता था।

इंग्लैंड के राज दरबार में कुछ सालों पहले तक दांत दिखा कर हंसना असभ्य माना जाता था। यही कारण था कि उस समय के लोगों के फोटो में मुस्कुराते तक नहीं थे।

ऐसी ही लेटेस्ट खबरों के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे

स्टोरी पसंद आये तो शेयर करे

Arrow