रणबीर और आलिया ने बेटी का रखा बेहद खास नाम, नीतू कपूर हो गईं इमोशनल

न्यूली पैरेंट्स बने आलिया और रणबीर अपनी नन्ही परी के साथ काफी खूबसूरत समय बिता रहे हैं। इस समय उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। दोनों के लिए ये पल काफी खास है। आलिया रणबीर की नन्ही परी के आने के बाद हर कोई ये जानने के लिए बेकरार है कि आखिर वो दोनों अपनी नन्ही परी का क्या नाम रखेंगे? इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा काफी तेज हो गई है। कई लोग तो इन्हें नाम भी सजेस्ट कर रहे हैं।alia bhatt and ranbir kapoor daughter name

आलिया रणबीर की बेटी का क्या नाम है

आलिया रणबीर की बेटी का नाम जानने के लिए हर कोई काफी बेताब है। हर किसी को जानना है कि, आखिर उसका नाम क्या होगा। किसके नाम को ध्यान में रखते हुए बेबी का नाम रखा जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आलिया रणबीर की बेटी का नाम दिवंगत ऋषि कपूर से कनेक्ट करके रखा है। उन्होने अपनी बेटी का नाम ‘राहा ‘ रखा है।  ये फैसला उन्होंने ऋषि कपूर को ट्रिब्यूट देने के लिए लिया है। वो भी चाहते हैं कि, उनकी बेटी का नाम दादा के नाम से जुड़कर रखा जा सके।

“राहा ” का मतलब 

आलिया भट्ट की बेटी का नाम उनकी दादी नीतू कपूर ने रखा है। राहा नाम का बेहद खास मतलब है। राहा नाम के कही सारे अर्थ है। अपने शुद्धतम रूप में दिव्य पथ का अर्थ है राहा , और संस्कृत में राहा एक कबीला है, जबकि  बांग्ला में इसका अर्थ आराम होता है, अरबी मे इसका अर्थ शांति है , साथ ही अन्य भाषा में इसका अर्थ खुशी, स्वतंत्रता और आनंद भी है।

नाम सुनकर नीतू कपूर हुई इमोशनल

आलिया रणबीर ने जब ये फैसला लिया कि, उनकी बेटी का नाम ऋषि कपूर के नाम से जोड़कर रखा जाएगा। तो इसको सुनकर नीतू कपूर काफी इमोशनल हो गई। उन्होंने कहा कि, मैं अपनी पोती के जन्म से काफी खुश हूं। वो हमेशा मेरी लाडली रहेगी। यहां तक की उन्होंने उसे सबसे क्यूटेस्ट किड बताया है।

कपूर फैमिली ने किए नाम शॉर्टलिस्ट

मिली जानकारी के अनुसार, कपूर फैमिली ने कई नाम शॉर्ट लिस्ट किए हुए हैं। जिसके बारे में सिर्फ उनके परिवारवालों को ही जानकारी है। लेकिन उन्होंने कहा है कि, वो जब भी नाम रखेंगे फैंस के साथ सबसे पहले शेयर करेंगे।

फैंस ने सजेस्ट किए नाम

जितने खुश रणबीर आलिया अपनी बेटी के जन्म से हैं। उससे कई ज्यादा खुश उनके फैंस दिखाई दे रहे हैं। जबसे ये खबर वायरल हुई है तबसे ही उनके फैंस उन्हें नाम सजेस्ट करने में लगे हुए हैं। कोई उन्हें इग्लिंश नाम बता रहा है, कोई फिल्मी। इतने नाम पाकर आलिया रणबीर भी काफी खुश हैं। क्योंकि उनकी बेटी को फैंस का प्यार मिल रहा है।

मॉम बनने के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई आलिया भट्ट

आलिया भट्ट मॉम बनने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने हाल में एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो एक मग दिखाती नजर आई। जिसपर लिखा था मॉम। इसको जैसे ही उन्होंने शेयर किया देखते ही देखते वो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हर किसी ने उनकी बेटी को बहुत सारी दुआए दी।

आलिया बनी मां

आपको बता दें कि, आलिया भट्ट 6 नवंबर को मां बनी। उन्होंने एक नन्ही सी परी को जन्म दिया। जिसके बाद कपूर खानदान की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वो परी उनके लिए कई सारी खुशियां लेकर आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऋषि कपूर के जाने के बाद उस परिवार की जान खत्म हो गई थी। हर किसी ने यही कहा कि, इसके आने से परिवार में एक नई जान आई है। अगर ऋषि कपूर जिंदा होते तो इसको देखकर काफी खुश होते। इतने खुश की उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता।

आपको बता दें कि, 5 साल के रिलेशनशिप के बाद आलिया रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 में शादी की थी। उनकी हर एक खुशी को सोशल मीडिया पर काफी खूबसूरती के साथ सेलिब्रेट किया गया था। यहां तक की उनकी इस जोड़ी को उनके फैंस ने भी काफी पसंद किया था। अब उनकी बेटी को काफी पसंद कर रहे हैं।

वेबस्टोरी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

http://dpsamachar.com/web-stories/aalia-bhatt-daughter-name-meaning-photo/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top