एलिज़ाबेथ द्वितीय जीवन परिचय (आयु, पति, जन्म)

Elizabeth ii biography In hindi age birth date husband Son father एलिज़ाबेथ जीवन परिचय

खराब स्वास्थ्य के चलते  महारानी एलिजाबेथ ने 96 वर्ष की उम्र में 8 सितंबर 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें रानी एलिजाबेथ ने बहुत ही काबिलियत से 70 सालों तक ब्रिटेन की राजगद्दी को संभाला।ऐसा सुनने को मिल रहा था कि महारानी एलिजाबेथ बहुत दिनों से बीमार थी। शाही परिवार के लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि महारानी एपिसोडिक मोबिलिटी नामक बीमारी से जूझ रही थी। जिसकी वजह से उन्हें खड़े होने में, चलने फिरने में काफी परेशानी होती थी।

Elizabeth Biography in Hindi

यहां तक कि फरवरी के महीने में उन्हें कोरोना भी हो गया था! इतनी सारी परेशानियों बाद भी महारानी एलिजाबेथ बहुत ही अच्छे से अपने काम को संभाल रही थी। लेकिन कल उनके शरीर ने उनका साथ छोड़ दिया और वो अब इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुकी हैं।‌

महारानी एलिजाबेथ ने ब्रिटेन को किस तरह से संभाला और वह किस तरह से ब्रिटेन की रानी बनी। यह जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें क्योंकि इसमें हमने आपको महारानी एलिजाबेथ के बारे में सभी जानकारी दी हैं।

महारानी एलिजाबेथ II की पूरी जानकारी

नाम

एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी

जन्म

21 अप्रैल 1926

जन्म स्थान

लंदन, इंग्लैंड

मृत्यु की तारीख

08 सितम्बर 2022

मृत्यु की जगह

लंदन, इंग्लैंड

नागरिकता

ब्रिटिश

धर्म

क्रिसचन

वैवाहिक स्थिति

विधवा

शादी की तारीख

20 नवंबर 1947

कुल संपत्ति

(Net Worth )

500 मिलियन डॉलर

महारानी एलिजाबेथ II

महारानी एलिजाबेथ 1952 में ब्रिटेन के राजा किंग जॉर्ज षष्ठम की मौत के बाद ब्रिटेन की महारानी बनी थी। महारानी बनने के बाद इन्होंने 7 दशकों तक ब्रिटेन की राजगद्दी को संभाला है। उन्होंने बड़ी काबिलियत से दुनिया के मशहूर राजघराने को संभाला है यही कारण है कि उनके जाने के बाद सभी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

महारानी एलिजाबेथ II का जन्म

महारानी एलिजाबेथ II का जन्म 21 अप्रैल 1926 में लंदन के मेयर नामक जगह पर मेफेयर नामी जगह पर हुआ था। ब्रिटेन के राजा किंग जॉर्ज षष्ठम और उनकी पत्नी रानी एलिजाबेथ बोवेस-लियोन की बड़ी बेटी थीं। जिस समय महारानी एलिजाबेथ का जन्म हुआ था उस समय जॉर्ज़ षष्ठम ब्रिटेन की राजगद्दी को संभाल रहे थे।

महारानी एलिजाबेथ का नाम उनकी मांएलिजाबेथ बोवेस-लियोन के नाम पर एलिजाबेथ द्वितीय रखा गया। ‌शायद आपको यह बात जानकर हैरानी होगी की महारानी एलिजाबेथ कभी भी स्कूल नहीं गई है लेकिन फिर भी उन्हें कई अलग-अलग तरह की भाषाएं आती हैं।

क्योंकि उन्होंने सारी शिक्षा घर पर ही ग्रहण की थी। बता दें महारानी एलिज़ाबेथ को घर पर प्राइवेट टीचर और उनकी मां द्वारा शिक्षा दी जाती थी। महारानी को जानवरों से भी बहुत प्यार था वह घोड़ों और डॉग्स को बहुत प्यार करती थी और यही कारण भी था की महारानी घोड़ों की रेस में काफी पैसे भी लगाती थी।

आपकी जानकारी के लिए हम यह बात बता दें कि महारानी एलिजाबेथ और उनकी छोटी बहन के ऊपर एक बायोग्राफी लिखी गई है जिसका नाम द लिटिल प्रिन्सेज़ेज़ हैं इस बायोग्राफी को 1950 में पब्लिश किया गया था। ‌

महारानी एलिजाबेथ के परिवार की जानकारी

महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन के राजा जॉर्ज षष्ठम की बड़ी बेटी है। उनकी मां का नाम एलिजाबेथ एंजेला बोवेस-ल्यों है और उनकी बहन का नाम राजकुमारी मार्गरेड रोज है। रानी एलिज़ाबेथ ने राजकुमार फिलिप से शादी की थी जिनकी मृत्यु पिछले साल 99 वर्ष की उम्र में हुई थी। महारानी एलिजाबेथ के बच्चों के नाम राजकुमार एंड्रयू, चार्ल्स, ऐने, और राजकुमार एडवर्ड हैं। और उनके पोतो के नाम प्रिंस विलियम, प्रिंस हैरी और प्रिंस जेम्स हैं।

महारानी एलिजाबेथ II की शादी

1947 में जब हमारा देश ब्रिटिशो से मुक्त हो रहा था तब महारानी एलिजाबेथ ने राजकुमार फिलिप से शादी की थी। उनकी शादी, कोई अरेंज मैरिज या फिर सत्ता के लिए किया गया कोई गठबंधन नहीं बल्कि एक लव मैरिज थी। जितनी काबिलियत से महारानी एलिजाबेथ ने 70 सालों तक अपने राज्य की सत्ता को संभाला है उसी तरह उन्होंने 74 साल तक अपने प्यार को संभाला था।

महारानी एलिजाबेथ की बायोग्राफी में यह बताया गया है कि महारानी को राजकुमार फिलिप से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। महारानी पहली बार पहले से 1939 में मिली थी। जिस समय एलिज़ाबेथ राजकुमार फिलिप से मिली थी उस समय उनकी उम्र बस 13 वर्ष थी।

लेकिन ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस फिलिप जिनकी उम्र 18 साल थी, उन्होंने अपने सौंदर्य से एलिजाबेथ का दिल चुरा लिया था। प्रिंस फिलिप नेवी के ऑफिसर थे जब दुनिया में द्वितीय विश्वयुद्ध चल रहा था।

तब एलिजाबेथ और फिलिप के बीच कुछ दूरी आ गई थी लेकिन उन्होंने पत्रों के माध्यम से एक-दूसरे के साथ संपर्क बनाया हुआ था। जैसे ही द्वितीय विश्वयुद्ध खत्म हुआ वैसे ही राजकुमार फिलिप ने लंदन जाकर एलिजाबेथ के पिता जॉर्ज षष्ठम से उनकी बेटी का हाथ मांग लिया था। जिसके बाद बहुत ही धूमधाम से 20 नवंबर 1947 में राजकुमार फिलिप से शादी की थी।

महारानी एलिजाबेथ के पति का निधन

महारानी एलिजाबेथ और उनके पति राजकुमार फिलिप के बीच में बहुत प्यार था और उन्होंने इस प्यार को 73 सालों तक बना कर भी रखा था लेकिन 2021 में राजकुमार फिलिप की मृत्यु हो गई और उन्होंने महारानी एलिजाबेथ को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

कैसे तय किया एलिजाबेथ ने राजकुमारी से महारानी बनने तक का सफर ?

अपनी शादी के 5 साल बाद 1952 में रानी एलिजाबेथ अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ केन्या के दौरे पर गए थे। क्योंकि उस समय महारानी एलिजाबेथ के दादा यानी कि जॉर्ज षष्ठम किसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे।‌ और उस बीमारी के कारण 6 फरवरी 1952 में उनकी मृत्यु हो गई।

जिस समय उनके दादाजी दुनिया छोड़ कर गए उस समय रानी एलिजाबेथ सिर्फ 25 साल की थी। जॉर्ज षष्ठम के चले जाने के बाद रानी एलिजाबेथ को ब्रिटेन की रानी घोषित कर दिया गया।

2 जून 1953 में वेस्टमिन्स्टर ऐबी में महारानी एलिजाबेथ का राज्य अभिषेक हुआ था। अब तक महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन के 14 प्राइम मिनिस्टर के साथ काम कर चुकी हैं।

जिस समय महारानी एलिजाबेथ ने ब्रिटेन की गद्दी को संभाला था। उस समय ब्रिटेन सहित न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया कनाडा जैसे देश उनके शासन के अंतर्गत आते थे इसीलिए महारानी एलिजाबेथ महारानी बन गई थी।

महारानी एलिजाबेथ का जन्मदिन साल में दो बार मनाया जाता है। एक तो 21 अप्रैल के दिन और दूसरा 17 जून के दिन, जिस दिन उनकी ताजपोशी हुई थी इन दोनों ही दिनों में ब्रिटेन में परेड निकलता है जिसमें वहां के सारे लोग मौजूद होते हैं।

द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जब सारे देश आपस में विभक्त होकर एक दूसरे से लड़ रहे थे तो उसमें ब्रिटेन जीत गया था। लेकिन उसकी भी शक्ति बाकी देशों की तरह काफी कमजोर हो गई थी। जिसके कारण ब्रिटेन के साथ जो देश पहले जुड़े हुए थे वो भी धीरे अलग हो रहे थे।  

कई सारे देशों के अलग हो जाने के कारण ब्रिटेन की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन काफी खराब हो रही थी। एक तरफ से आप यह मान सकते हैं कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद ब्रिटेन की कमर टूट गई थी।

महारानी एलिजाबेथ कैसी शासक थी ?

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने इंग्लैंड और पूरे कॉमनवेल्थ को एक साथ जोड़े रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन्होंने 70 सालों तक जिस तरह से ब्रिटेन की राजगद्दी को संभाला वह काबिले तारीफ है।

ब्रिटेन की राजगद्दी को संभालने के साथ साथ रानी एलिजाबेथ ने 100 से ज्यादा देशों में यात्रा की थी। जो कि किसी भी ब्रिटिश शासक के लिए किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। इसके अलावा उन्होंने डेढ़ सौ कॉमनवेल्थ देशों में भी दौरा किया था।

महारानी एलिजाबेथ ने हमेशा ब्रिटेन के पावर को संभाला है उन्होंने बुरे से बुरे हालात में ब्रिटेन को कमजोर नहीं होने दिया चाहे फिर corona का समय हो या फिर द्वितीय विश्वयुद्ध का समय उन्होंने हमेशा ब्रिटेन की शक्ति बनने की कोशिश की है।

महारानी एलिजाबेथ ने सबसे लंबी विदेश यात्रा 168 दिनों की की थी जिसमें उन्होंने 13 देशों का दौरा किया था। 14 प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने वाली ब्रिटेन की एकमात्र शासक महारानी एलिजाबेथ हैं।

महारानी एलिजाबेथ ने इन सभी देशों पर किया है शासन!

जैसा कि हमने आपको बताया कि ब्रिटेन की शासक महारानी एलिजाबेथ के साम्राज्य में बहुत से देश शामिल हैं। उन्होंने सिर्फ ब्रिटेन में ही नहीं बल्कि और भी कई सारे देशों पर शासन किया है हालांकि यह बात अलग है कि राजनीति पर कभी भी उनका ज्यादा दबदबा नहीं देखने को मिला है पर उन्होंने कई आजाद और गुलाम देशों पर शासन किया है।  जिसमें दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका,भारत, इजरायल, इराक, आयरलैंड, जमैका, जॉर्डन, केन्या,  म्यांमार, न्यूजीलैंड, कूक आइलैंड्स, एंटीगुआ, ऑस्ट्रेलिया, बहामास, बारबाडोस, बेलिज, बोत्सवाना, किरिबाटी, कुवैत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, कतर, सिएरा लियोन, यमन, जाम्बिया, जिम्बाब्वे, सूडान, तंजानिया, अमेरिका, लेसोथो, मलेशिया, मालदीव, माल्टा, मॉरीश,ब्रुनेई, कनाडा, साइप्रस, डोमिनिका, मिस्र, फिजी, गाम्बिया, घाना, ग्रेनाडा, गुयाना  जैसे देश शामिल हैं।

अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गईं ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ-II ?

ऐसा सुनने में आ रहा है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने अपने पीछे 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति थोड़ी है जो भारतीय करेंसी में 39,858,975,000 रुपये होते हैं। साथ ही यह भी सुनने में आया है कि प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने के बाद ये विरासत उन्हे सौंपी जाएगी।

अगर उनकी संपत्ति के बारे में बात करें तो महारानी के पास 19.5 बिलियन डॉलर का द क्राउन एस्टेट, 4.9 बिलियन डॉलर का बकिंघम पैलेस, 1.3 बिलियन डॉलर का द डची ऑफ कॉर्नवाल, 748 मिलियन डॉलर का द डची ऑफ लैंकेस्टर और 592 मिलियन डॉलर का स्कॉटलैंड का क्राउन एस्टेट है।

महारानी एलिजाबेथ का निधन

जैसा कि हमने आपको बताया कि महारानी एलिजाबेथ काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थी। पर डॉक्टर की टीम उनकी देखभाल स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में उनका ध्यान रख रहे थे।

पर कल उन्होंने बाल्मोरल पैलेस में अपनी आखरी सास ली और अपनी आंखे हमेशा हमेशा के लिए बंद कर ली। एलिजाबेथ की मृत्यु पर हर कोई दुखी है। उनकी मृत्यु पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ-साथ और भी कई नेताओं ने शोक जताया है।

महारानी एलिजाबेथ से संबंधित रोचक फैक्ट

महारानी एलिजाबेथ पहली बार टीवी पर 1957 में सबके सामने आई थी।
पॉपुलर इंग्लिश बैंड बीटल्स ने 1965 में महारानी एलिजाबेथ से उनके  बकिंघम पैलेस में मिले थे।
1986 में महारानी एलिजाबेथ चीन का दौरा करने के लिए गई थी।
महारानी एलिजाबेथ को उनके पति फिलिप प्यार से लिलिबेट कहते थे‌।
महारानी एलिजाबेथ पहली ब्रिटिश शासक थे जिन्होंने सबसे ज्यादा देशों में दौरा किया था।  
70 साल पूरे होने की खुशी में जून 2022 में रानी एलिजाबेथ ने प्लैटिनम जुबली मनाई थी।
महारानी एलिजाबेथ के पास अपना कोई पासपोर्ट नहीं था वह बिना पासपोर्ट के ही विदेश यात्रा करती थी।

FAQ

प्रश्न: रानी एलिजाबेथ कहाँ की रानी थी?

उत्तर: महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की रानी है।  

प्रश्न: एलिजाबेथ के कितने बच्चे थे?

उत्तर: महारानी एलिजाबेथ के चार बच्चे हैं जिनका नाम चार्ल्स, ऐने, राजकुमार एँड्रयू और राजकुमार एडवर्ड हैं।

प्रश्न: ब्रिटेन की रानी भारत कब कब आई?

उत्तर: महारानी एलिजाबेथ तीन बार भारत आई हैं – 1961, 1983 और 1997 में!

प्रश्न: ब्रिटेन की रानी के पति को क्या कहते हैं?

उत्तर: ब्रिटेन की रानी के पति का नाम राजकुमार फिलिप है।

प्रश्न: कितनी ताकतवर है ब्रिटेन की महारानी?

उत्तर: महारानी एलिजाबेथ बहुत ही ताकतवर महारानी थी इनके पास करीब 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top