राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 भाषण, निबंध | National Science Day Essay in Hindi

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 कब मनाया जाता है, क्यों मनाया जाता है, नेशनल साइंस डे, भाषण, निबंध, विज्ञान दिवस पर वृत्तांत लेखन, थीम, शायरी (National Science Day 2023 Speech, Theme, Objective in Hindi)

भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। ये दिवस महान वैज्ञानिक सीवी रमन के सम्मान में मनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि विज्ञान की दुनिया में सीवी रमन ने काफी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। जिससे कई लोगों को बहुत अच्छी-अच्छी सीख प्राप्त हुई है। आपको बता दें कि इसी दिन यानि 28 फरवरी 1928 को सीवी रमन को नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। जिसके चर्चे सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में हुए। उसके बाद विज्ञान के प्रति लोगों की रूचि इतनी बड़ी की आज के समय में कई सारे नए-नए अविष्कार हमारे देश में होने लगे हैं। लेकिन आज हम जानेगे नेशनल साइंस डे के बारे में।

national science day celebration in hindi

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 (National Science Day in Hindi)

नामराष्ट्रीय विज्ञान दिवस
कब मनाया जाता है28 फरवरी
पहली बार कब मनाया गयासाल 1987 में
किसकी याद में मनाया जाता हैमहान वैज्ञानिक सीवी रमन
मनाने का उद्देश्यविज्ञान की ओर लोगों को जागरूक करना
विश्व विज्ञान दिवस10 नवंबर

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है (When National Science Day is Celebrated)

आज से कुछ समय पहले 28 फरवरी को भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की जिसको ‘रमन प्रभाव’ नाम दिया गया। इसलिए हर साल 28 फरवरी को नेशनल साइंस डे मनाया जाता है। इस दिन साइंस से जुड़े कुछ कार्यक्रम रखे जाते हैं। जिनमें उनके द्वारा किए गए अविष्कारों का वर्णन किया जाता है ताकि हर कोई जान सके सीवी रमन द्वारा की गई खोज के बारे में।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने की घोषणा (First National Science Day Announcement)

नेशनल साइंस डे की घोषणा साल 1986 में की गई। इसको सबसे पहले साल 1987 में मनाया गया। जिसके बाद से अब इसे हर साल मनाया जा रहा है। इस साल विज्ञान दिवस को 36 साल पूरे होने वाले हैं। उसी के हिसाब से इस साल इसकी थीम तैयार की गई हैं। जिसकी तैयारियां सरकार द्वारा शुरू कर दी गई है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है (Why National Science Day is Celebrated)

28 फरवरी 1928 को भारत के इतिहास का काफी अहम दिन रहा। इस दिन भारतीय वैज्ञानिक डॉक्टर सीवी रमन ने एक खोज की जिसे रमण खोज के नाम से जाना जाता है, जो सफल साबित हुई। इस खोज के कारण उन्हें साल 1930 में इस खोज के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन सभी उपलब्धियों को याद में रखने के लिए और लोगों तक उनके अविष्कार को पहुंचाने के लिए 28 फरवरी को हर साल भारत में नेशनल साइंस डे मनाया जाता है। इसकी घोषणा नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नॉलजी कम्युनिकेशन द्वारा की गई थी।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य (National Science Day Objective)

भारत में इस दिन को मनाने का उद्देश्य है लोगों के बीच विज्ञान को उजागर करना। उसके प्रति लोगों को जागरूक करना। इतना ही नहीं बल्कि इस दिन बच्चों को विज्ञान से जुड़ी कुछ अहम बातें बताई जाती हैं ताकि अगर कोई भी बच्चा इसमें अपना करियर बनाने के बारे में सोचे, तो उसको इसकी सही जानकारी रहे ताकि हमारे देश का भविष्य विज्ञान के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दे सके। इसके लिए प्रोग्राम रखे जाते हैं, जहां पर वैज्ञानिक अलग-अलग मुद्दों पर बात करते हैं। इसमें उन लोगों को भी जोड़ा जाता है जो विज्ञान में रूचि रखते हैं। इसी उद्देश्य के साथ इस खास दिन को हर साल मनाया जाता है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का तरीका (National Science Day Celebration)

  • भारत के विज्ञान एंव प्रौघोगिकी मंत्रालय द्वारा इस दिन को खास मनाने के लिए कई तरह की तैयारियां की जाती हैं। जिसके चलते स्कूलों और कॉलेज में साइंस प्रोजेक्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। इसमें बच्चों को साइंस और उससे जुड़ी चीजों की जानकारी दी जाती है।
  • इसी के साथ उनके द्वारा किए गए प्रोजेक्ट को सबके सामने दिखाया जाता है और उसे समझाया जाता है ताकि बच्चों का उत्साह विज्ञान की ओर बड़े और वो इस क्षेत्र में कुछ नया करने के बारे में विचार करें।
  • इसी के साथ साइंस सेंटर में भी एक विशेष प्रोग्राम रखा जाता है। जहां पर प्रोफेसर कॉलेज के बच्चों को नए अविष्कारों के बारे में जानकारी देते हैं और अपने अनुभव साझा करते हैं। इस कार्यक्रम में कई बड़े वैज्ञानिक भी हिस्सा लेते हैं।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 की थीम (National Science Day Theme)

इस दिन के लिए हर साल एक नई थीम तैयार की जाती है जैसे साल 2015 में राष्ट्र निर्माण का विज्ञान, साल 2016 में मेक इन इंडिया: एस एंड टी संचालित नवाचार, साल 2018 में एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रोघोगिक, साल 2020 में वीमेन एंड साइंस रखी गई थी। इस बार यानि 2023 में ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान’ थीम रखी गई है। उसी के हिसाब से इस दिन जो भी कार्यक्रम होगा उसे लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : नेशनल साइंस डे क्यों मनाया जाता है?

Ans : रमन प्रभाव का अविष्कार और सीवी रमन के सम्मान में मनाया जाता है।

Q : नेशनल साइंस डे को कब मनाते हैं?

Ans : नेशनल साइंस डे को 28 फरवरी को मनाते हैं।

Q : नेशनल साइंस डे की शुरूआत कब हुई?

Ans : नेशनल साइंस डे की शुरूआत 1987 में हुई।

Q : नेशनल साइंस डे कैसे मनाया जाता है?

Ans : इस दिन कई तरह के विज्ञान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

Q : नेशनल साइंस डे को खास मनाने का तरीका क्या है?

Ans : नेशनल साइंस डे की हर साल थीम तैयार की जाती है। उसके अनुसार ही इसे मनाया जाता है।

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top