(विवाद) राजकुमारी दीया सिंह का जीवन परिचय | Rajkumari Diya Singh Biography ( latest news, age, husband)

राजकुमारी दीया सिंह बायोग्राफी (राजनीति करियर, विरोध, ताजमहल मालिक, ताजमहल विवाद, हिसटरि, लव स्टोरी, जन्म तारीख, जन्म स्थान, उम्र, पिता का नाम, माता का नाम, शिक्षा, स्कूल, पेशा, पति, बॉयफ्रेंड, पुरस्कार, धर्म, जाति, नागरिकता, परिवार, शोक, पसंद, करियर, विवाद, बच्चे, कौन है दिया कुमारी ) Rajkumari Diya Singh Biography (political career, protest, taj mahal owner, taj mahal controversy, history, date of birth, birth place, age, father, mother, education, profession, husband, boyfriend, love story, religion, nationality, family, career, vivad, children, caste )

राजकुमारी दीया सिंह इस समय ताज महल को लेकर विवादो में चल रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जिस ताज महल को तेजो महालय महादेव मंदिर बताया जा रहा है। उसको अब ये राजकुमारी अपना महल बता रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, ताज महल के कागजात भी उनके पास मौजूद हैं। दीया की इस बात को लेकर हर तरफ हलचल जारी हो गई है। आपको बता दें कि, इस समय ये केस इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के पास है। जिसपर कार्रवाई चल रही है। लेकिन आज हम आपको राजकुमारी दीया सिंह के बारे में बताएंगे। वो कहां की रहने वाली हैं, किस खानदान से नाता रखती है आदि। इसके बारे में आज हम सब जानेगे।

राजकुमारी दीया सिंह का जीवन परिचय (Rajkumari Diya Singh Biography)

नाम राजकुमारी दीया सिंह
जन्म 30 जनवरी 1971
जन्म स्थान जयपुर, राजस्थान
शिक्षा मॉडर्न स्कूल, नई दिल्ली
कॉलेज लंदन
पिता का नाम महाराजा सवाई सिंह
माता का नाम महारानी पद्मिनी देवी
जीवनसाथी नरेंद्र सिंह
बच्चे महाराज कुमार पद्मनाभ (पुत्र), राजकुमार महाराज लक्ष राज सिंह (पुत्र), राजकुमारी गौरवी कुमारी (पुत्री)
पेशा एमएलए, सवाई माधोपुर

 

राजघराने की राजकुमारी और राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद दीया कुमारी जिनका जन्म हुआ 30 जनवरी 1971 को जयपुर में। ये अपने पिता महाराजा सवाई भवानी सिंह और माता पद्मिनी देवी की इकलौती संतान हैं। उनके पिता भारतीय सेना में लेफिटेनेट कर्नल रह चुके हैं। उनकी मां हिमाचल प्रदेश के देयर हाइनेसेज महाराजा की पुत्री हैं। राजकुमारी दीया बचपन से ही बहुत प्यार और लाड़ से बड़ी हुई हैं। राजघराने का प्यार हमेशा उनपर भरसा है। लेकिन उन्होंने ये भी देखा है कि, कैसे शाही परिवार आम जनता की सेवा के लिए हमेशा खड़ा रहता है।

राजकुमारी दीया सिंह की शिक्षा

राजकुमारी दीया सिंह की प्रारंभिक शिक्षा मॉर्डन स्कूल, नई दिल्ली में हुई। बाद में उन्होंने महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जयपुर में हुई। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई करने के लिए लंदन चली गई। वहां उन्होंने डेकोरेटीव आर्ट का कोर्स किया। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वो भारत वापस आ गई।

राजकुमारी दीया सिंह का वैवाहिक जीवन

राजकुमारी दीया का वैवाहिक जीवन आसान नहीं था। उसमें उन्होंने काफी उतार चढ़ाव देखे थे। 1997 में उन्होंने नरेंद्र सिंह से लव मैरिज की। लेकिन गौत्र ना एक होने के कारण इन दोनों की शादी को समाज द्वारा काफी विरोध सहना पड़ा। इसके बाद भी वो इस बंधन में बंधे। इसके कारण उनके पिता को कफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें इस विरोध के कारण राजपुत सभा के अध्यक्ष पद से हटाया गया। लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टीक पाई और 2018 में राजकुमारी दीया और नरेंद्र सिंह का तलाक हो गया।

महाराज भवानी सिंह ने किसे बनाया वारिस

महाराज भवानी सिंह ने अपनी राजगद्दी का कार्यभार दीया कुमारी के बेटे पद्मनाभ के नाम किया। 2011 में उनका राजतिलक किया गया। इसके लिए उन्होंने इन्हें गोद लिया था। क्योंकि बेटी के अलावा उनके कोई संतान नहीं थी।

राजकुमारी दीया सिंह की संतान (Rajkumari Diya Singh Children)

राजकुमारी दीया की तीन संतान हैं। महाराज कुमार पद्मनाभ (पुत्र), राजकुमार महाराज लक्ष राज सिंह (पुत्र), राजकुमारी गौरवी कुमारी (पुत्री)। इनके बड़े बेटे पद्मनाभ को 12 साल की उम्र में उनके पिता ने राजा बनाया था। वहीं छोटे बेटे ने 8 साल की उम्र में जिम्मेदारी संभाली।

राजकुमारी दीया को किन चीजों का है खास शौक

राजकुमारी दीया को शुरू से ही संगीत, कला और नृत्य का शौक रहा है। जिसमें उन्होंने काफी पुरस्कार भी हासिल किए हैं। उन्होंने इस कला को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रोग्राम को भी आयोजित किया। ताकि लोग आ सके और अपना हुनर दिखा सके। इससे उन लोगों को एक नई पहचान मिल पाएगी।

राजकुमारी दीया सिंह का राजघराने से राजनीतिक तक का सफर

  • राजकुमारी दीया ने 2013 में जयपुर में बीजेपी को ज्वाइन किया। उसके बाद उन्होंने सवाई माधोपुर विधानसभा से बीजेपी के लिए चुनाव लड़ा और उसमें उन्होंने पहली बार में ही शानदार जीत हासिल की।
  • साल 2018 में दीया ने निजी कारणों के चलते चुनावी मैदान में खड़े होने और चुनाव लड़ने से मना कर दिया।
  • साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें दोबारा राजसमंद सीट से खड़ा किया। इसमें भी उन्होंने जीत हासिल की और सांसद बन गई।
  • पिछले काफी समय से दीया समाज सेवा का कार्य कर रही हैं और लोगों की हर संभव मदद कर रही हैं।

राजकुमारी दीया के विवाद (Rajkumari Diya Singh Controversy)

  • वैसे तो राजकुमारी दीया काफी शांत स्वभाव की कही जाती हैं। लेकिन विवादों के मामले में ऐसा कहा नहीं जा सकता। क्योंकि वो काफी समय पहले भी विवादों में आई थी।
  • अपनी शादी को लेकर दीया काफी चर्चा में रहीं। वो इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने सामान गौत्र के लड़के का साथ शादी की।
  • इसी शादी के कारण उनके पिता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनके राजघराने के लोगों ने भी उनसे मुंह मोड़ लिया।
  • इसके बाद वो अपने पति से तलाक लेने को लेकर चर्चा में छाई। ये मामला कुछ दिन चलकर शांत हो गया।
  • अब वो दोबारा विवादों में घिरती हुई नजर आ रही हैं। जिसका कारण बना हुआ है ताजमहल।

राजकुमारी दीया दावा राजघराने का है ताजमहल

इस समय ताज महल का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। ऐसे में राजकुमारी दीया ने दावा किया है कि, ये ताज महल राजपरिवार की धरोहर है। जिसपर शहजहां ने कब्जा कर लिया था। उस समय मुगलों की सरकार होने के कारण राजपरिवार ज्यादा विरोध नहीं कर पाया। दीया ने इस संबंध में कहा कि, मान सिंह जो मुगल सम्राट के नवरत्नों में से एक थे। उनका है ताज महल और उनके परिवार में जन्म है पूर्व महाराजा सवाई भवानी सिंह। इस हिसाब से ये ताज महल हमारी धरोहर है। इसलिए हम अपनी धरोहर किसी के हाथ नहीं देगे। इसके पुरे कागज हमारे पास मौजूद हैं।

राजकुमारी दीया सिंह की बात का हुआ विरोध

राजकुमारी दीया की इस बात का काफी विरोध किया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं। वहीं कोर्ट भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं दिखाई दे रही है।

FAQ

Q- राजकुमारी दीया सिंह कहां की रहने वाली हैं?

Ans- जयपुर की रहने वाली हैं राजकुमारी दीया सिंह।

Q- राजकुमारी दीया सिंह की कितने बच्चे हैं?

Ans- इनके तीन बच्चे हैं दो बेटे एक बेटी।

Q- राजकुमारी दीया का विवाह किसके साथ हुआ?

Ans- दीया सिंह का विवाह नरेंद्र सिंह के साथ हुआ।

Q- किस धरोहर को अपनी बता रही हैं दीया?

Ans- ताज महल को राजघराने की धरोहर बता रही हैं राजकुमारी दीया।

Q- राजकुमारी दीया क्यों फंसी विवादों में?

Ans- ताज महल के मुद्दे को लेकर विवादों में घिरी दीया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top