ऋषभ शेट्टी कौन है, बायोग्राफी (Rishab Shetty Biography in Hindi)

ऋषभ शेट्टी कौन है, बायोग्राफी, कंतारा फिल्म, मूवी, जीवन परिचय (Rishab Shetty Biography in Hindi) (Movies, Kantara, Wife, Family, Age, Height, Net Worth, Directed Movies)

वैसे तो आज कल साउथ सिनेमा की हर मूवी एक से बढ़कर एक आ रही है लेकिन फ़िलहाल जिसको देखने के लिए दर्शाकों ने सिनेमा हॉल की लम्बी लम्बी लाइन  को भी सहा और जिसकी  तारीफ करते  सिर्फ युवा  ही नहीं बच्चे और  बूढ़े  भी नहीं थक रहे वो है “कांतारा”। जी हां यू तो इस मूवी के हर एक सीन, हर एक  कलाकार को खूब सराहा जा रहा है लेकिन जिस कलाकार ने विशेष तौर पे लोगो के दिलो में अपनी जगह बनाई है वो हैं इस मूवी में मुख्य कलाकार “ऋषभ शेट्टी”, जिन्होंने इसमें शिव का किरदार निभाया है। इस आर्टिकल में आज आपको उनके जीवन के कुछ पहलूओं के बारे में जानकारी देते हैं।

rishab shetty biography in hindi

ऋषभ शेट्टी का जीवन परिचय (Rishab Shetty Biography in Hindi)

नामऋषभ शेट्टी 
जन्म7 जुलाई 1983
जन्म स्थानकेराडी, कुंडापुरा,  जिला – उडुपी, कर्नाटक
आयु39 साल
राष्ट्रीयताभारतीय
पेशानिर्देशक, निर्माता, अभिनेता, लेखक
स्कूलहाई स्कूल, कुंडापुर
कॉलेजविजय महाविद्यालय,  जयनगर, बेंगलुरु, कर्नाटकगवर्नमेंट  फिल्म  एंड टेलीविज़न  इंस्टिट्यूट” बेंगलुरु, कर्नाटक
शैक्षिक योग्यता“मास्टर ऑफ़  बिज़नेस  एडमिनिस्ट्रेशन इन  ह्यूमन  रिसोर्सेज””डिप्लोमा  इन  फिल्म  डायरेक्शन”
करियर की शुरुआत  2006
पिता का नाम   वाई भास्कर शेट्टी
माता का नाम   लक्ष्मी शेट्टी
बहन का नामप्रतिभा हेगड़े
जातिज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामप्रगति शेट्टी
संपत्ति12 करोड़

ऋषभ शेट्टी जन्म, परिवार, उम्र एवं शुरूआती जीवन (Birth, Family, Age, Early Life)

ऋषभ शेट्टी का जन्म उडुपी कर्नाटक के  गांव  केराडी में 7 जुलाई 1983 को वाई भास्कर शेट्टी और लक्ष्मी शेट्टी के घर में हुआ। जहां इनके पिता को गांव में प्रसिद्ध ज्योतिषी की ख्याति प्राप्त थी वही इनकी माता जी भी एक निपुण गृहिणी के तौर पे जानी जाती हैं। ऋषभ शेट्टी की बहन प्रतिभा हेगड़े विप्रो कंपनी में कार्यरत हैं. ऋषभ शेट्टी ने अपना प्राम्भिक जीवन यहीं गांव में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बिच में रह कर बिताया।

ऋषभ शेट्टी शिक्षा (Rishab Shetty Education)

ऋषभ शेट्टी ने  अपनी  हाई  स्कूल की शिक्षा अपने ही  गांव कंदपुर में प्राप्त करने के बाद अपनी “बी. कॉम”  की स्नातक डिग्री के लिए “विजय महाविद्यालय जयनगर बेंगलुरु कर्नाटक” में दाखिला लिया और इसके बाद  यही से उन्होंने अपनी “मानव संसाधन में  मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन” की डिग्री भी  हासिल की। अपने स्कूल के दिनों से ही उन्होंने नाटक और एक्टिंग का बहुत शौक था जिसको पूरा करने के लिए उन्होंने “गोवेर्मेंट फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट बेंगलुरु कर्नाटक से डिप्लोमा करके फिल्म  डायरेक्शन की पढाई की।

ऋषभ शेट्टी निर्देशक के रूप में (Rishab Shetty Directed Movies)

ऋषभ शेट्टी अपने बचपन के दिनों से ही नाटक और एक्टिंग के क्षेत्र में बहुत रुचि लेते थे. अपने कॉलेज के दिनों में अपने इस अभिनेता बनने के शौक को और भी निखारा। इसके लिए उन्होंने न सिर्फ अभिनय को तराशा बल्कि  उन्होंने कई जगह सहायक निर्देशक के रूप में भी  काम किया। साल 2006 में एक कन्नड़ भाषी फिल्म “साइनाइड” में निर्देशक एएमआर रमेश  के सहायक निर्देशक के रूप में अपनी शुरुवात की। वैसे तो उनकी रूचि अभिनेता बनने की थी, लेकिन एएमआर  रमेश  को  निर्देशन  करते देख वे उनसे  प्रेरित हुए और तब उन्होंने निर्देशक बनने का तय किया।

ऋषभ शेट्टी अभिनेता के रूप में (Rishab Shetty Movies)

जब वे “साइनाइड” फिल्म में निर्देशक रमेश के सहायक निर्देशक थे तब उन्हें एक फिल्म में अभिनेता के सहायक की भूमिका की पेशकस की गयी थी जिसके बाद उन्होंने कई सालों तक अभिनय के क्षेत्र में काम किया और अपने निर्देशक बनने की इच्छा को अलग रखा। इसी बिच ऋषभ कई फिल्मों में कभी भिखारी तो कभी कैमियो  रोल में भी नज़र आये इसी तरह छोटे छोटे न जाने कितनी फिल्मों में रोल करने के बाद साल 2012 में आयी फिल्म “तुगलक” से उन्हें ब्रेक मिला| जिसके बाद 2013 में आयी “अताहासा” में  उन्होंने अंडरकवर पुलिस की भूमिका निभाई. 2014 में शेट्टी अपने दोस्त रक्षित शेट्टी की डायरेक्ट की हुई मूवी में वो रघु के किरदार में नजर आए थे। 2016 में शेट्टी ने  बतौर निर्देशक अपनी  पहली  फिल्म “रिकी” का निर्देशन किया जिसमे उन्होंने खुद सहायक कलाकार  का किरदार भी अदा किया।

साल 2019 में उन्होंने काऊबॉय कृष्णा के रूप में फिल्म ‘अवने श्रीमन्नारायण’ में एक कैमियो भूमिका निभाई इसी साल आई फिल्म “बेल बॉटम” में शेट्टी से ऋषभ शेट्टी ने जासूस दिवाकर के रूप  मुख्य अभिनेता के करियर की शुरुआत  की. ऋषभ शेट्टी अभिनेता और निर्देशक के साथ साथ एक ऐस लेखक भी हैं उनके द्वारा लिखी गयी फिल्मों में से कुछ हैं :- रिकी (2016), किरिक पार्टी’ (2016), ‘सरकारी हीरिया प्रथमिका शाले, कसारगोडु, कोडुगे: रमन्ना राय (2018), ‘कंटारा’ (2022) इतना ही नहीं ऋषभ कई फिल्मों के निर्माता भी रहे जिनमे से कुछ हैं  :- कथा संगम (2019) हीरो (2021) पेड्रो (2021)

ऋषभ शेट्टी की पत्नी एवं बच्चे (Rishab Shetty Wife and Children)

ऋषभ शेट्टी ने बड़े से बड़े रोले को बखूबी संभाला लेकिन अपने निजी जीवन में खुद को सँभालने के लिए उन्होंने प्रगति शेट्टी को चुना और 9 फरवरी 2017 को उनके साथ विवाह के बंधन में बंद गए। ऋषभ शेट्टी और प्रगति शेट्टी के दो बच्चे हैं , लड़का – रंवित शेट्टी , बेटी – राद्या शेट्टी ।

ऋषभ शेट्टी की पसंद (Rishab Shetty Likes)

ऋषभ शेट्टी को काफी चीजें पसंद हैं। लेकिन सबसे ज्यादा किताबें पढ़ना पसंद हैं। वो अलग-अलग तरह की किताबें काफी पढ़ते हुए दिखाई दिए हैं। इसके अलावा उन्हें घर का खाना और घूमना भी पसंद है।

ऋषभ शेट्टी विवाद (Rishab Shetty Controversy)

ऋषभ शेट्टी पर अपनी नई फिल्म कांतारा को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि उसमें उन्होंने एक जंगली देवता का किरदार निभाया है। जो नर जंगली सूअर का रूप है। इसको लेकर लोगों ने विवाद खड़ा किया है और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

ऋषभ शेट्टी संपत्ति (Rishab Shetty Net Worth)

ऋषभ शेट्टी के पास जो संपत्ति है उसका ब्योरा एक रिपोर्ट में दर्ज है। उसके मुताबिक उनके पास करीबन 12 करोड़ की संपत्ति इस समय मौजूद है। इसके अलावा और भी कई चीजें हैं जिसके बारे में फिलहाल कोई खास जानकारी नहीं है।

होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : ऋषभ शेट्टी का जन्म कब हुआ?

Ans : ऋषभ शेट्टी का जन्म 7 जुलाई 1983 को हुआ।

Q : ऋषभ शेट्टी की कौन सी फिल्म पर हुआ विवाद?

Ans : ऋषभ शेट्टी  की कांतारा मूवी पर हुआ विवाद।

Q : ऋषभ शेट्टी को क्या पसंद है?

Ans : ऋषभ शेट्टी को किताबे पढ़ना काफी पसंद है।

Q : क्या ऋषभ शेट्टी शादीशुदा हैं?

Ans : जी हां, विवाहित हैं ऋषभ शेट्टी।

Q : ऋषभ शेट्टी की कितनी संपत्ति है?

Ans : ऋषभ शेट्टी की संपत्ति 12 करोड़ के आसपास है।

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top