शीजान खान का जीवन परिचय, पुलिस केस, न्यूज़ (Sheezan Khan Biography in Hindi)

शीजान खान का जीवन परिचय, पूरा नाम, ताज़ा खबर, मां, बहन, परिवार, गर्लफ्रेंड, तुनिषा शर्मा, सीरियल, करियर, पुलिस केस, धर्म, जाति (Sheezan Khan Biography in Hindi) (Shezan Mohammad Khan, Sister, Mother, News, GF, Family, Tunisha Sharma, Wife, Serial, Police Case, Religion, Caste)

‘Ali Baba’ सीरियल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने suicide करके हर किसी को हैरान कर दिया है। जिसकी वजह से हर एक इंसान के मन में यही सवाल है कि आखिर एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया और उन्होंने सुसाइड क्यों की? लेकिन उड़ती हुई खबरों में ये बात सामने आई है कि तुनिषा शर्मा और शीजान खान दोनों रिलेशनशिप में थे और कुछ समय पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ था। जिसकी वजह से हर किसी को यही लगता है कि तुनिषा शर्मा के सुसाइड की वजह शीजान खान हैं। यही कारण भी है कि तुनिषा के घर वालों ने शीजान के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है, जिसके कारण उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इसी वजह से शीजान खान अभी लाइमलाइट में है‌। अगर आप नहीं जानते कि शीजान खान कौन है? और आप उनके बारे में जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पेज पर आए हैं यहाँ हमने उनसे जुड़े सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश की है।

sheezan khan biography in hindi

Table of Contents

शीजान खान जीवन परिचय (Sheezan Khan Biography in Hindi)

नामशीजान मोहम्मद खान
पेशामॉडल और अभिनेता
प्रसिद्धजोधा अकबर के मुराद
जन्म दिन9 सितंबर 1994
उम्र28 साल
जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र
कॉलेजमुंबई यूनिवर्सिटी
नागरिकताइंडियन
होम टाउनमुंबई
धर्ममुस्लिम
जातिसुन्नी
डेब्यूजोधा अकबर सीरियल
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
गर्लफ्रेंडमृणाल सिंह और तुनिषा शर्मा

शीजान खान कौन है (Who is Sheezan Khan)

शीजान खान भारतीय टेलीविजन के फेमस अभिनेता और मॉडल है! Zee tv के शो जोधा अकबर सीरियल में अकबर के बेटे का किरदार निभाने के बाद वे मशहूर हो गए, वर्तमान में शीजान Ali Baba: Dastan-e-Kabul सीरियल में अलीबाबा का मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

शीजान खान का जन्म, उम्र, शिक्षा (Sheezan Khan Birth, Age, Education)

शीजान खान का पूरा नाम शीजान मोहम्मद खान है उनका जन्म 9 सितंबर 1994 में महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। बचपन में उनकी पढ़ाई लिखाई उन्होंने यही की थी, स्नातक की डिग्री उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से लिया है। हाई स्कूल के बाद से ही शीजान खान ने मॉडलिंग में कदम रख दिया था। उन्हें अपनी मां से बहुत प्यार है।

शीजान खान का परिवार एवं प्रारंभिक जीवन (Sheezan Khan Sister, Mother, Family and Early Life)

शीजान खान का छोटा सा परिवार है! शीजान के पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन उनकी मां का नाम केहेक्षण परवीन हैं। उनकी दो बड़ी बहनें हैं जिनका नाम फलक नाज और शफक नाज है। वे उन्हें बहुत सपोर्ट करती है और वो भी उन्हीं की तरह अभिनेत्री है। शीजान खान के पिता के बारे में कोई खास जानकारी मौजूद नहीं है। कम उम्र में मॉडलिंग और एक्टिंग में घुसने के बाद उन्होंने अपने जीवन में काफी स्ट्रगल किया है।

शीजान खान का करियर (Sheezan Khan Career)

वर्तमान में शीजान खान 28 वर्ष के हो चुके हैं उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में जोधा अकबर सीरियल से की थी, ये एक ऐतिहासिक शो था जिसमे उन्होंने जवान अकबर और उनके बेटे मुराद का किरदार निभाया था। जोधा अकबर सीरियल के बाद शीजान ने साल 2016 में ‘सिलसिला प्यार का’ सीरियल में “विनय सक्सेना” के रोल को निभाया था। इस शो के बाद शीजान 2017 में “चंद्र नंदिनी” सीरियल में नजर आए थे। 2018 में शीजान खान “पृथ्वी वल्लभ ” सीरियल में नजर आए थे, इस सीरियल में उन्होंने राजकुमार कार्तिके का किरदार निभाया था।

इसी के साथ 2019 में शीजान ने “Tara From Satara और एक थी रानी एक था रावण” में काम किया था। Tara From Satara शो में उन्होंने अर्जुन प्रिया का किरदार निभाया था और एक थी रानी एक था रावण में वो राघव के किरदार में नजर आए थे। साल 2020 में फरवरी में उन्होने नजर शीजान 2 की थी। वैसे तो इस सीरियल की रेटिंग काफी अच्छी थी लेकिन कोरोना के कारण ये सीरियल offair चला गया था। साल 2021 में वह पवित्रा सीरियल कर रहे थे, इस सीरियल में भी उन्होंने राघव का किरदार निभाया था। और उसके बाद उन्होंने Ali Baba सीरियल में काम करना शुरू किया जो उनके करियर का सबसे बेस्ट show माना जा रहा है।

शीजान खान की पसंद एवं नापसंद (Sheezan Khan Likes and Dislikes)

शीजान फिटनेस फ्रीक हैं, इसीलिए वो अपने फिटनेस का बहुत ख्याल रखते हैं वो ऐसा कुछ खाते पीते नहीं है जिससे उनके सेहत पर असर पड़े। उन्हें जानवर बहुत पसंद है और उनका जानवरों के प्रति खास झुकाव है। शीजान TEDx के एक अच्छे वक्ता भी रहे हैं।

शीजान खान की गर्लफ्रेंड्स (Sheezan Khan Girlfriend)

शीजान खान का नाम टीवी सीरियल के कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया है। खबरों में यह भी सुनने को मिला है कि शीजान खान कुमकुम भाग्य सीरियल की अभिनेत्री मृणाल सिंह के साथ भी रिलेशन में रहे थे। उन्होंने 2016 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था लेकिन जल्दी उनका ब्रेकअप हो गया। और जब से शीजान अलीबाबा सीरियल कर रहे हैं तब से उनका नाम उन्हीं की एक्ट्रेस तुनिषा  शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा था जो अब इस दुनिया में नहीं रही।

शीजान खान से जुड़े विवाद (Sheezan Khan Controversy)

जैसा कि हमने आपको आर्टिकल के शुरुआत में ही बताया कि शीजान खान तुनिषा शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे। और ऐसा माना जा रहा है कि तुनिषा शर्मा को कहीं से पता चला था कि शीजान खान उन्हें धोखा दे रहे हैं और उनके पीठ पीछे दूसरी लड़कियों को डेट कर रहे हैं ये सदमा वो बर्दाश्त नहीं कर पाई और उन्होंने सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

शीजान खान तुनिषा सुसाइड केस (Sheezan Khan Tunisha Suicide Case News)

तुनिषा द्वारा आत्महत्या किये जाने के कारण तुनिषा की मां ने शीजान खान के ऊपर अपनी बेटी को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। इसकी वजह से मुंबई पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया है और अब वो उनसे पूछताछ कर रही है।

शीजान खान की रोचक जानकारी (Sheezan Khan Interesting Facts)

शीजान खान के बारे में यह बातें आपको कहीं जानने को नहीं मिलेंगी कि –

  • शीजान खान को अपने फ्री टाइम में स्केचिंग करना पसंद है। ‌
  • 2015 में शीजान जब जोधा अकबर सीरियल कर रहे थे तब शो के दौरान शूटिंग करते हुए उन्होंने अपने पैरों और हाथ के अंगूठे को फैक्चर कर लिया था।
  • शीजान खान को काफी सारी भाषाएं बोलनी आती है जैसे हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, स्पेनिश और पंजाबी!
  • शीजान फिटनेस के बहुत शौकीन है इसलिए वो रोज जिम जाते हैं।
  • शीजान को जानवर बहुत पसंद है और सभी जानवरों में घोड़ा उनका पसंदीदा जानवर है। ‌
  • शीजान के दाहिने हाथ में उनकी मां के नाम का टैटू है।
होमपेजयहां क्लिक करें
इन्स्टाग्राम अकाउंटयहां क्लिक करें

FAQ

Q : शीजान खान कौन है?

Ans : शीजान खान भारतीय टेलीविजन एक्टर और मॉडल है।

Q : शीजान खान का पूरा नाम क्या है?

Ans : शीजान खान का पूरा नाम शीजान मोहम्मद खान है।

Q : शीजान खान ने सबसे पहले कौन सी सीरियल की थी?

Ans : Zee tv show जोधा अकबर !

Q : शीजान खान की उम्र कितनी है?

Ans : 28 साल

Q : क्या शीजान खान ने तुनिषा शर्मा को सुसाइड के लिए उकसाया था?

Ans : पुलिस इनकी जांच कर रही है.

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top