वेदांत माधवन कौन हैं जीवन परिचय Vedaant madhavan (age height )biography in hindi

वेदांत माधवन का जीवन परिचय (जीवनी, हाइट, विवाद, चैंपियनशिप, गर्लफ्रेंड, तैराकी करियर, शिक्षा, स्कूल, मेडल, पुरस्कार, पेशा, माता का नाम, पिता का नाम, दादा का नाम आयु, जन्म तारिक, जन्म स्थान ) Vedaant Madhavan Biography in Hindi( date of birth, birth place, age, father name, mother name, college, education career, swimming career, profession, girlfriend, awards, medal, controversy, championships, fact, height)

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हर तरफ सोशल मीडिया पर उन्हीं की चर्चाएं हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में हुए डेनमार्क के मशहूर तैराकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। इससे सिर्फ देश का ही नहीं बल्कि उनके माता-पिता का गौरव बढ़ गया है। चलिए आज हम इसी बेटे की बात करते हैं जो देश के लिए गोल्ड जीतकर लाया है। जानते हैं वेदांत माधवन के जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में। जिसके बारे में शायद ही आपको पता होगा।

वेदांत माधवन का जीवन परिचय

नाम वेदांत माधवन
पिता का नाम बॉलीवुड स्टार आर माधवन
माता का नाम सरिता बिरजे
दादा का नाम रंगनाथ शेषाद्री
दादी का नाम सरोजा
जन्म 21 अगस्त 2005
जन्म स्थान मुबंई
कॉलेज यूनिवर्सल अमेरिकन स्कूल, दुबई
पेशा तैराक
भाई-बहन कोई नहीं
उपलब्धता गोल्ड मेडिलिस्ट इन कोपेनहेगन डेनिस ओपन 2022
वैवाहिक नहीं
लंबाई (Height) 5’8
उम्र (Age) 16 वर्ष

वेदांत माधवन बॉलीवुड के मशहूर एक्टक आर माधवन के बेटे हैं। जिनका जन्म 21 अगस्त 2005 में मुंबई में हुआ। वह एक तमिल ब्राह्मण परिवार में जन्म हैं। इसलिए वो शुद्ध शाकाहारी हैं। उनकी माता हैं सरिता बिरजे, जो ऑस्ट्रिया के क्लागेनफर्ट में कपड़े का व्यापार करती हैं। उनके दादा रंगनाथन शेषाद्री टाटा स्टील में एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करते थे। वहीं उनकी दादी सरोजा बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थी।

वेदांत माधवन की शिक्षा

वेदांत माधवन की प्रारंभिग शिक्षा मुंबई में स्थित एक स्कूल से हुई। जिसके बाद वो आगे की पढ़ाई करने के लिए दुबई चले गए। जहां उनका एडमिशन यूनिवर्सल अमेरिकन स्कूल, दुबई में कराया गया। आपको बता दें कि, वेदांत माधवन को शुरू से ही एक्टिंग की जगह खेलकूद में काफी शौक था। वो हमेशा अपने स्कूल में होने वाली स्पोटर्स एक्टिविटी में हिस्सा लिया करते थे। जिसको देखते-देखते उन्होंने प्रोफेशनल लेवल एथलीट बनने की तैयारी शुरू कर दी।

जब वो 12 साल के थे तब से ही उन्होंने प्रोफेशनल ट्रेनिंग की शुरूआत कर दी थी। 14 साल की उम्र में उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर होने वाले मुकाबले में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने तैराकी में अपनी रूचि बनाई और पेशेवरों से तैरक बन गए। जिसके बाद उन्होंने कपिल शेट्टी जैसे राष्ट्रीय स्तर के तैराकों के साथ मुकाबला किया। ऐसा करते-करते वो 2017 में ग्लेनमार्क एक्वाटिक फाउंडेशन, मुंबई में शामिल हो गए। इसके बाद वो आगे बढ़ते चले गए।

वेदांत माधवन ने इन चेंपियनशिप में लिया हिस्सा

  • एसएफआई ऑल इंडिया नेशनल क्लब चैंपियनशिप (2018)
  • 64वीं नेशनल स्कूल गेम्स (2018)
  • ग्लेनमार्क 36वीं सब जूनियर और 46वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप (2019)
  • 10वीं एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप (2019)
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स (2020)

वेदांत माधवन को मिले अवार्ड

  • वेदांत माधवन कई सारे अवार्ड जीत चुके हैं। लेकिन उनको पहचान बेंगलुरू में आयोजित 47 वां जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप 2021 से मिली। जिसमें उन्हें 7 मेडल मिले। जिनमें से 4 सिल्वर और 3 ब्रांज मेडल शामिल है।
  • 2022 में डेनमार्क में आयोजित 1600 मीटर सिल्वर और 800 मीटर में गोल्ड हासिल हुआ।

वेदांत माधवन से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी

वेदांत माधवन 2021 में सबसे ज्यादा चर्चा में आए। जब उनकी तुलना सोशल मीडिया पर शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान से की गई। हालांकि उस कॉन्ट्रोवर्सी से उनका कुछ लेना देना नहीं था। फिर भी वो उस मुद्दे में फंसते नजर आए। लेकिन उन्होंने इन सब बातों को इग्नोर करते हुए अपने करियर पर फोक्स किया और अपना कार्य करते रहे। जिसका परिणाम आप और हम सब देख रहे हैं।

वेदांत माधवन के कुछ रोचक तथ्य

  • वेदांत माधवन को कभी भी एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं रही। वो हमेशा खेल कूद में ही आगे रहे।
  • जब ये बात उनकी मां को पता चली तो उन्होंने वेदांत को उसी में अपने करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • वेदांत का ड्रेसिंग सेंस और फैशन काफी अच्छा है। ऐसा हुनर उन्हें अपनी मां से मिला है।
  • वेदांत शुरू से ही एनिमल लवर रहे हैं। जिसकी पोस्ट वो सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं।
  • वेदांत का पूरा परिवार शाकाहारी है। वो ना ही शराब का सेवन करते हैं और ना ही नॉनवेज खाते हैं।
  • 2014 में उन्हें पेटा कंपेशिनेट किड्स अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड उन्हें पशु के प्रति सेवा के कारण मिला था।
  • इन सभी के बाद वेदांत का सपना कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में प्राप्त करने का है। जिसकी तैयारियां उन्होंने अभी से शुरू कर दी है।

FAQ

Q- वेदांत माधवन ने क्यों नहीं बनाया एक्टिंग में अपना करियर?

Ans- वेदांत माधवन ने इसलिए एक्टिंग में अपना करियर नहीं बनाया। क्योंकि उन्हें शुरू से ही खेल कूद में दिलचस्पी रही है।

Q- वेदांत माधवन ने कितने जीते मैडल?

Ans- वेदांत माधवन ने 7 मैडल जीते हैं।

Q- क्या वेदांत माधवन कर रहे हैं कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक की तैयारी?

Ans- जी हां वो इस समय कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक की कर रहे हैं तैयारी।

Q- वेदांत माधवन ने कब की तैराकी की शुरूआत?

Ans- वेदांत ने 12 साल की उम्र से की तैराकी की शुरूआत।

Q- वेदांत को किसने किया तैराकी के लिए प्रोत्साहित?

Ans- उनके इस करियर के पीछे उनकी मां का हाथ हमेशा रहा है उनका कहना है कि, जो बच्चा चाहता है उसे वही करना चाहिए।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top