मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय | Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi [age, latest news]

मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय [जीवनी, उम्र, परिवार, पत्नी, बच्चे, ताजा खबर, जन्म तारीख, शिक्षा, राजनीतिक कैरियर, जाति, राष्ट्रीयता, संपत्ति, शौक, विवाद ] Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi [ age, health, wife, family, children, second wife, latest news, date of birth, education, political career, caste, nationality, religion, controversy]

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत इस समय गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर्स की माने तो उनकी में कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। आपको बता दें कि, इस समय वो गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस समय उनके साथ उनका बेटा अखिलेश यादव साथ हैं। वो अपने पिता के इलाज पर पूरी निगरानी बनाए हुए हैं। आज हम आपको मुलायम सिंह यादव के जीवन के कुछ तथ्यों से रूबरू कराएंगे। उन सभी बातों को बताएंगे कि आखिर वो नेता कैसे हैं और कैसे उन्होंने अपनी पार्टी को संभाले रखा।Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi

मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय  [Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi]

नाम [Name] मुलायम सिंह यादव
जन्म [Date of birth] 22 नवंबर 1939
जन्म स्थान [Birth place] सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश
उम्र [Age] 83 साल
राष्ट्रीयता [Nationality] भारतीय
जाति [Caste] क्षत्रिय
स्कूल [School] पता नहीं
कॉलेज [College] के.के. कॉलेज, इटावा, उत्तर प्रदेश, ए.के. कॉलेज, शिकोहाबाद, बी.आर कॉलेज, आगरा
शैक्षिक योग्यता बी.ए राजनीतिक शास्त्र, एम.ए राजनीतिक शास्त्र
पिता का नाम [Father] स्वर्गीय सुघर सिंह
माता का नाम [Mother] मूर्ति देवी
भाई-बहन [Brother- Sister] शिवपाल यादव, राज गोपाल यादव, अभय राम सिंह यादव, रतन यादव, बहन- कमला देवी यादव
पत्नी का नाम [Wife] मालती देवी यादव, साधना गुप्ता
पुत्र का नाम [Son] अखिलेश यादव, प्रतीक यादव
व्यवसाय  भारतीय राजनेता
पेशा [Profession] राजनीति
पार्टी का नाम [Political Party] समाजवादी पार्टी
संपत्ति [Property] 16 करोड़ रूपये
पुत्रवधु  डिंपल यादव, अपर्णा यादव
शौक कुश्ती करना, किताबें पढ़ना, संगीत सुनना

मुलायम सिंह यादव का शुरूआती जीवन [Mulayam Singh Yadav Early Life]

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ। इनके पिता थे सुघर सिंह यादव और माता मूर्ति देवी हैं। मुलायम सिंह पांच भाई और एक बहन है। जिनमें से सबसे बड़े भाई  हैं अभय राम यादव, रतन सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, राजपाल यादव, शिवपाल यादव उसके बाद है छोटी बहन कमला देवी यादव। इनका जीवन किसानी से बीता है। लेकिन जबसे राजनीति में आए गैं तबसे उन्होंने किसानी छोड़ दी है। आपको बता दें कि, मुलायम सिंह सबसे ज्यादा राजनीति में सक्रिय रहे हैं इसके बाद शिवपाल यादव रहे हैं।

मुलायम सिंह की प्रारंभिक शिक्षा [Mulayam Singh Yadav Education]

मुलायम सिंह यादव की प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल से पूरी हुई। इसके बाद वो डिग्री हासिल करने के लिए के.के. कॉलेज, इटावा, उत्तर प्रदेश, ए.के. कॉलेज, शिकोहाबाद, बी.आर कॉलेज, आगरा से की। इसके बाद वो राजनीति में आ गए। वहीं से उनके नए पहलू की शुरूआत हुई। यहीं से उन्होंने राजनीतिकसफर शुरू किया।

मुलायम सिंह का वैवाहिक जीवन [Mulayam Singh Yadav Marital Status]

मुलायम सिंह की दो पत्नियां थी। जिनसे से एक का देहांत हो चुका है। इनकी पहली पत्नी स्व. मालती देवी रही। जबकि दूसरी पत्नी साधना गुप्ता है। इनकी पहली पत्नी से एक बेटा है जिसका नाम है अखिलेश यादव जो इस समय राजनीति में सक्रिय है। उनकी दूसरी पत्नी से एक बेटा है जिसका नाम है प्रतीक यादव है जो एक बिजनेस मेन है। इन दोनों बेटो की शादी हो चुकी है।

मुलायम सिंह के शौक 

मुलायम सिंह को कुश्ती करना, किताबें पढ़ना, संगीत सुनना काफी पसंद है। जब भी वो खाली रहते हैं तो वो इन्हीं चीजों को करना काफी पसंद करते हैं। जब वो छोटे थे तबसे ही वो कुश्ती में अपना हाथ अजमाते नजर आए हैं। जिसके कारण उनके घर में उन्होंने एक अखाड़ा भी बनाया हुआ है। जहां वो कभी-कभी कुश्ती कर लिया करते थे। इसी के साथ उन्हें पुराने गाने सुनना भी काफी पसंद है। इसलिए वो उन्हें रिकॉर्ड करके रखा करते थे।

मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर [Mulayam Singh Yadav Politics Career]

  • मुलायम सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत साल 1960 से की। सबसे पहले उन्होंने राम मनोहर लोहिया और राज नारायण जैसे बड़े नेताओं के साथ आंदोलन में हिस्सा लिया।
  • मुलायम सिंह यादव के पिताजी उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे। लेकिन बेटे ने राजनीति का रास्ता चुना और उसपर चलना शुरू हो गया।
  • साल 1976 से उत्तर प्रदेश की जसवंत नगर विधानसभा से उन्हें टिकट मिला। अब उन्हें टिकट तो मिल गया। लेकिन प्रचार करने के लिए उनके पास साइकिल के अलावा और कुछ नहीं था। लेकिन गांव वालों के साथ के कारण उन्होंने विधायक के तौर पर अपनी शुरूआत की। आपको बता दें कि, वो इस जगह से आठ बार विधायक रह चुके हैं।
  • साल 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लागू करने के दौरान मुलायम सिंह की गिरफ्तारी हो गई। जिसके कारण उन्हें 19 महीने जेल में रहना पड़ाय़
  • साल 1977 में वो पहली बार राज्य मंत्री बने। राज्य मंत्री बनने के बाद साल 1980 में उत्तर प्रदेश में पीपुल्स पार्टी के प्रसीडेंट बने।
  • साल 1982 में वो उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विपक्ष के नेता के रूप में चुने गए और साल 1985 तक इस पद पर कार्यरत रहे।
  • साल 1987 में बोफोर्स घोटाले के दौरान उन्होंने संयुक्त मोर्चा की स्थापना की। जिसके बाद उन्होंने पहली बार उत्तर प्रदेश के सीएम के रूप में शपथ ली।
  • इसके बाद लोक दल पार्टी का विभाजन हुआ और मुलायम सिंह यादव ने 4 अक्टूबर 1992 को सपा का गठन किया।
  • साल 1992 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में बसपा नेता मायावती के साथ के कारण गठबंधन हुआ और वो दोबारा सीएम बने।
  • साल 2003 में बीजेपी के सपोर्ट से मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम बने।
  • आपको बता दें, कि मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री पद पर भी रह चुके हैं और सहकारी बैंक के डायरेक्टर भी रह चुके हैं।
  • साल 2009 में मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में खड़े हुए और जीत हासिल की।
  • साल 2014 में उन्होंने गृह मंत्रालय की स्थायी समिति और श्रम सलाहकार के मेंबर भी रहे।

मुलायमसिंह की संपत्ति [Mulayam Singh Yadav Property]

मुलामय सिंह यादव के पास 2019 के अनुसार, 15 करोड़ के आसपास की संपत्ति है। इसके अलावा 56 लाख रूपये और नकद 16 लाख 70 हजार रूपये हैं। गैर कृषि भूमि के नाम पर 10 करोड़ के आसपास की जमीन है।

मुलायमसिंह के विवाद  [Mulayam Singh Yadav Controversy]

  • साल 2012 में दिल्ली गैंगरेप को लेकर मुलायम सिंह यादव ने एक बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि, लड़के हैं गलती हो जाती है। जिसको लेकर काफी विवाद फैला था।
  • इसके बाद एक और बलात्कार की घटना पर उन्होंने बयान जारी किया था। जिसको लेकर भी उनपर विवाद हुआ था।
  • साल 2014 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर दंगों की आग अभी शांत नहीं हुई थी। कि, मुलायम सिंह ने एक समारोह का आयोजन किया। जिसको लेकर लोगों ने उन्हें काफी घेरा।
  • साल 2015 में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ एक समय जारी हुआ। ये समन सामूहिक बलात्कार को लेकर दिए बयान को लेकर जारी हुआ।

मुलायमसिंह की लेटेस्ट अपडेट [Mulayam Singh Yadav Latest Update]

मुलायम सिंह की हालत इस समय गंभीर बनी हुई है। मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं उन्हें ठीक करने की। लेकिन फिलहाल हालत में कोई भी सुधार देखा नहीं जा रहा है।

FAQ

Q- मुलायम सिंह यादव की पार्टी का नाम क्या है?

Ans- समाजवादी पार्टी।

Q- मुलायम सिंह यादव के कितने बच्चे हैं?

Ans- मुलायम सिंह यादव के दो बेटे हैं।

Q-मुलायम सिंह यादव की कितनी शादी हुई थी?

Ans- मुलायम सिंह यादव की दो शादी हुई थी।

Q- मुलायम सिंह यादव की संपत्ति कितनी है?

Ans- मुलायम सिंह यादव के पास 15 करोड़ के आसपास की संपत्ति है।

Q- मुलायम सिंह यादव की हालत कैसी है?

Ans- मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top