मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता जीवन परिचय (Miss India Nandini Gupta Biography in Hindi)

मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता जीवन परिचय, कौन हैं, कहां की हैं, उम्र, हाईट, परिवार, शिक्षा, जाति, धर्म (Miss India Nandini Gupta Biography in Hindi) (Kaun hai, Age, Height, Family, Education, Family, Caste, Religion)

हमारे भारत देश के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। दरअसल भारत की रहने वाली 19 साल की नंदिनी गुप्ता नाम की लड़की ने मिस इंडिया 2023 का खिताब जीतने में सफलता प्राप्त कर ली है और इस प्रकार से ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया को अपना विजेता हासिल हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि नंदिनी गुप्ता हमारे भारत देश के राजस्थान राज्य की रहने वाली है और वह हमारे देश की 59 वी मिस इंडिया चुनी गई है। नंदिनी गुप्ता के विजेता बनते ही उन्हें ताज पहनाने का काम पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी जी के द्वारा किया गया। आइए इस आर्टिकल में नंदिनी गुप्ता की जीवनी हिंदी में अथवा नंदिनी गुप्ता की बायोग्राफी पढ़ते हैं।

miss india nandini gupta biography in hindi

Table of Contents

नंदिनी गुप्ता का जीवन परिचय (Nandini Gupta Biography in Hindi)

पूरा नामनंदिनी सुमित गुप्ता
प्रोफेशनमॉडल
प्रसिद्धि मिस इंडिया का खिताब जीता
जन्म साल2004
वर्तमान उम्र19 साल
जन्म स्थानकैथून गांव, कोटा, राजस्थान
गृह नगरकोटा, राजस्थान
नागरिकताभारतीय
धर्महिंदू
जातितेली
स्कूलसेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटा
कॉलेजलाला लाजपत राय कॉलेज,
राजस्थान शैक्षिक योग्यताबिजनेस मैनेजमेंट में
कॉलेजलाला लाजपत राय कॉलेज,
वैवाहिक अवस्थाअविवाहित

नंदिनी गुप्ता का जन्म, जाति एवं प्रारंभिक जीवन (Nandini Gupta Birth, Caste, Early Life)

साल 2023 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली नंदिनी गुप्ता का जन्म साल 2004 में भारत देश के राजस्थान राज्य के कोटा शहर में मौजूद कैथून नाम के इलाके में हुआ था। नंदिनी गुप्ता भारतीय नागरिकता रखती है। इनका गृहनगर राजस्थान के कोटा शहर में मौजूद है। अगर नंदिनी गुप्ता की जाति के बारे में बात की जाए तो यह तेली समुदाय से संबंध रखती है।

नंदिनी गुप्ता की शिक्षा (Nandini Gupta Education)

नंदिनी गुप्ता जब थोड़ी समझदार हुई, तब इनके माता-पिता जी के द्वारा इनका एडमिशन कोटा में मौजूद सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाया गया। यहां से इन्होंने अपनी प्रारंभिक एजुकेशन को पूरा किया। इसके पश्चात उन्होंने कोटा में ही मौजूद लाला लाजपत राय कॉलेज में एडमिशन लिया और यहां से इन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन की डिग्री तगड़ी मेहनत करके प्राप्त की।

नंदिनी गुप्ता का मॉडलिंग करियर (Nandini Gupta Modeling Career)

इसके पश्चात इन्होंने धीरे-धीरे मॉडलिंग में अपना कदम आगे बढ़ाना चालू किया। इस प्रकार से अपनी मेहनत के दम पर इन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में शामिल होकर के इस प्रतियोगिता को जीता, जिसकी वजह से आज इनकी चर्चा भारत देश के अलावा दुनिया भर में हो रही है और लोग इन्हें बड़े पैमाने पर इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं।

नंदिनी गुप्ता का परिवार (Nandini Gupta Family)

पितासुमित गुप्ता
मातारेखा गुप्ता
बहनअनन्या गुप्ता

नंदिनी गुप्ता के परिवार में इनके माता-पिता और एक बहन है। नंदिनी गुप्ता के पिताजी का नाम सुमित गुप्ता है जो कि एक बड़े व्यापारी है, वहीं इनकी माता जी का नाम रेखा गुप्ता है जो कि घर का काम संभालती है। इनकी एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम अनन्या गुप्ता है। इनके भाई के बारे में हमें अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। इस प्रकार से नंदिनी गुप्ता अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान है।

नंदिनी गुप्ता और फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता (Nandini Gupta in Femina Miss India Competition)

नंदिनी गुप्ता के द्वारा इस प्रतियोगिता में काले रंग का गाउन पहना गया था जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी और उनका आत्मविश्वास उनके चेहरे से ही झलक रहा था। बता दें कि प्रतियोगिता में मिस इंडिया के विजेता का खिताब राजस्थान की रहने वाली नंदनी को मिला, वही श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर अप बनी जोकि दिल्ली की रहने वाली है और मणिपुर की रहने वाली थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनर-अप बनी। साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन भारत देश के मणिपुर राज्य में हुआ था। इस कार्यक्रम के इवेंट में कार्तिक आर्यन और बॉलीवुड की अभिनेत्री अनन्या पांडे ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। इसके अलावा एंकर मनीष पॉल और भूमि पेडणेकर के द्वारा कार्यक्रम को होस्ट करने का काम किया गया था।

नंदिनी गुप्ता बनी मिस इंडिया 2023 (Miss India Nandini Gupta)

बता दें कि इस कंपटीशन में देश की कई लड़कियों ने भाग लिया था जो कि देश के अलग-अलग राज्यों से संबंध रखती है परंतु सभी लड़कियों को पीछे छोड़ते हुए खूबसूरती का ताज नंदिनी गुप्ता ने अपने नाम कर लिया। वर्तमान में नंदिनी गुप्ता की उम्र सिर्फ 19 साल है। 19 साल की उम्र में ही मिस इंडिया बन के नंदिनी गुप्ता ने कई जवान लड़कियों को प्रोत्साहन देने का काम किया है।

नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड (Nandini Gupta Miss World)

मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के पश्चात नंदिनी गुप्ता अब अगले सीजन में भारत देश को मिस वर्ल्ड के कंपटीशन में रिप्रेजेंट करेंगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि कि क्या नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड के खिताब को अपने नाम कर सकेंगी और क्या वह भारत का नाम रोशन कर सकेंगी अथवा नहीं।

नंदिनी गुप्ता का लुक (Nandini Gupta Look)

लंबाई5 फीट 8 इंच
वजन55 किलो
फिगर34-26-34
आंखों का रंगब्राउन
बालों का रंगब्राउन

नंदिनी गुप्ता की आदर्श (Nandini Gupta Inspiration)

साल 2023 में 15 अप्रैल के दिन मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नंदिनी गुप्ता भारत देश के राजस्थान राज्य के कोटा शहर की रहने वाली है। इन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की स्टडी की हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा को ही नंदिनी गुप्ता अपना आदर्श मानती हैं, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा भी मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड बन चुकी है। नंदिनी गुप्ता ने कहा कि वह प्रियंका चोपड़ा से काफी मोटिवेशन प्राप्त करती हैं और जिस प्रकार से उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया, उसी प्रकार से मैं भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना चाहती हूं।

नंदिनी गुप्ता के बारे में रोचक जानकारी (Nandini Gupta Interesting Facts)

  • नंदिनी गुप्ता भारतीय मॉडल है, जिन्होंने साल 2023 में 15 अप्रैल के दिन फेमिना मिस इंडिया का टाइटल अपने नाम किया।
  • नंदिनी गुप्ता के द्वारा एक इंटरव्यू के दरमियान कहा गया था कि जब वह 10 साल की थी तभी से वह मिस इंडिया बनने का सपना देखने लगी थी। उन्होंने आगे कहा कि वह भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मॉडलिंग के लिए अपना आदर्श मानती है।
  • साल 2023 में नंदिनी गुप्ता ने मिस राजस्थान प्रतियोगिता जीतने में सफलता हासिल की और इसी साल में इन्होंने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भी भाग लिया, जोकि मणिपुर के इंफाल शहर में एक इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ था। नंदनी को इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया था।
  • साल 2023 में नंदिनी गुप्ता के द्वारा यूनाइटेड अरब अमीरात में आयोजित हुए मिस वर्ल्ड पेजेंट के 71 वें एडिशन में पार्टिसिपेट किया गया था।
  • Orra Jewellery नाम की एक कंपनी के द्वारा अपने एडवरटाइजमेंट में नंदिनी गुप्ता की फोटो का इस्तेमाल किया गया था।
  • नंदनी को जब कभी भी समय मिलता है तब वह डांस करना, फिल्म देखना और घूमना ज्यादा पसंद करती है।
  • नंदिनी गुप्ता भारतीय बिजनेसमैन रतन टाटा के द्वारा किए जाने वाले कामों से काफी प्रोत्साहित होती है।
  • नंदिनी गुप्ता के द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल करके कैटो नाम की एनजीओ के लिए क्राउडफंडिंग का प्रमोशन किया गया था।
  • नंदिनी गुप्ता को जानवरों से काफी ज्यादा प्यार है, वह समय मिलने पर बिल्ली और कुत्तों के साथ अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फोटो पोस्ट करती है।
  • 2023 के फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के पश्चात नंदिनी ने कहा कि वह कोटा में लोकल हैंडीक्राफ्ट को सपोर्ट करेंगी।
होमपेजयहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

FAQ

Q : नंदिनी गुप्ता कौन है?

Ans : नंदिनी गुप्ता फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता 2023 की विजेता है।

Q : नंदिनी गुप्ता की जाति क्या है?

Ans : नंदिनी गुप्ता हिंदू धर्म के तेली जाति से संबंध रखते हैं।

Q : नंदिनी गुप्ता कहां की रहने वाली है?

Ans : नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा शहर के कैथून गांव की रहने वाली है।

Q : नंदिनी गुप्ता की हाइट कितनी है?

Ans : 5 फीट 8 इंच

Q : नंदिनी गुप्ता की उम्र कितनी है?

Ans : 19 साल

Q : नंदिनी गुप्ता के बॉयफ्रेंड का नाम क्या है?

Ans : नंदिनी गुप्ता का कोई बॉयफ्रेंड नहीं है।

Q : क्या नंदिनी गुप्ता की शादी हो चुकी है?

Ans : नहीं! अभी तक नंदिनी गुप्ता अविवाहित है।

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top