सरगम कौशल जीवन परिचय (Sargam Kaushal Mrs World 2022 in Hindi)

सरगम कौशल का जीवन परिचय, मिस वर्ल्ड 2022, पति, उम्र, जाति, जन्म, परिवार (Sargam Kaushal Mrs World 2022 in Hindi) (Husband, Age, Caste, Date of Birth, Family)

साल 2022-23 के मिसेज इंडिया वर्ल्ड का ताज जीतने वाली सरगम कौशल ने 21 साल बाद इस ताज को इंडिया वापसी कराई। आपको बता दें कि, ये 17 दिसंबर 2022 को अमेरिका के लास वेगास में आयोजित किया गया। 62 देशों की महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया। लेकिन ताज सरगम कौशल के नाम हुआ। हम आपको सरगम कौशल के बारे में जानकारी देगें ताकि आप भी जान पाए उनके जीवन के बारे में। इससे आपको भी पता चल जाएगा कौन है सरगम कौशल कहां की रहने वाली हैं और कैसे बनी मिसेज इंडिया वर्ल्ड ये सब बाते इसमें पता चलेगी।

sargam kaushal biography in hindi

सरगम कौशल जीवन परिचय (Sargam Kaushal Biography in Hindi)

नामसरगम कौशल
जन्म17 सितंबर 1990
जन्म स्थानजम्मू
उम्र32 साल
जातिपता नहीं
पेशामॉडल और टीचर
शिक्षाअंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएट
स्कूलप्रेजेंटेशन कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विधालय
कॉलेजजम्मू यूनिवर्सिटी
राष्ट्रीयताभारतीय
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पिता का नामजीएस कौशल
माता का नामरीमा खजुरिया
भाई का नाममंथन कौशल
पति का नामआदि कौशल

सरगम कौशल जन्म, परिवार एवं शुरूआती जीवन (Date of Birth, Family, Early Life)

सरगम कौशल का जन्म 17 सितंबर 1990 को जम्मू में हुआ। उनके पिता का नाम जीएस कौशल है और माता का नाम रीमा खजुरिया। उनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम मंथन कौशल है। सरगम ने अपना शुरूआती जीवन वहीं पर व्यतीत किया और अपनी शिक्षा भी वहीं से प्राप्त की।

सरगम कौशल प्रारंभिक शिक्षा (Sargam Kaushal Education)

सरगम कौशल की प्रारंभिक शिक्षा प्रेजेंटेशन कान्‍वेंट सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने जम्मू विश्वविधालय में दाखिला लिया और अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया हुआ है। लेकिन उन्होंने अपना करियर मॉडलिंग में बनाया।

सरगम कौशल पति एवं रिलेशनशिप (Sargam Kaushal Husband and Relationship)

सरगम कौशल ने 2015 में आदि कौशल के साथ अपने रिलेशनशिप को एक्सेपट किया जिसके बाद दोनों ने 3 दिसंबर 2017 को शादी कर ली। सरगम कौशल के पति एक भारतीय नौसेना अधिकारी हैं। शादी के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की और उसमें काम करना शुरू कर दिया। उनके अभी तक कोई बच्चा नहीं है।

सरगम कौशल करियर (Sargam Kaushal Career)

  • सरगम कौशल ने सबसे पहले आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बतौर टीचर की पोस्ट पर काम किया। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अपना करियर मॉडलिंग को बनाया।
  • मॉडलिंग करने के दौरान ही उन्होंने शादी कर ली। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने मॉडलिंग करना नहीं छोड़ा। साल 2018 में उन्होंने पहली बार ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया।
  • 15 जून 2022 को उन्होंने मुंबई में सरगम मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का अवॉर्ड अपने नाम किया।
  • इसी साल दिसंबर में सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया और ताज इंडिया वापस आया।
  • उन्होंने अपने करियर में रैम्प वॉक भी काफी की हैं। जिसमें उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है।

सरगम कौशल पसंद/नपसंद (Sargam Kaushal Likes)

सरगम कौशल को अपनी मॉडलिंग के साथ-साथ देश विदेश घूमने का काफी शौक है इसलिए वो जब भी समय मिलता है घूमने निकल जाती हैं।

सरगम कौशल संपत्ति (Sargam Kaushal Networth)

सरगम कौशल के पास करोड़ो की संपत्ति है। जिसकी जानकारी आकड़ो में नहीं दी गई है। इसलिए जानकारी सिर्फ इतनी ही प्राप्त हुई है।

FAQ

Q : सरगम कौशल का जन्म कहां हुआ?

Ans : सरगम कौशल का जन्म जम्मू में हुआ।

Q : सरगम कौशल के पति का नाम क्या है?

Ans : सरगम कौशल के पति का नाम आदि कौशल है।

Q : सरगम कौशल के पास कितनी संपत्ति है?

Ans : सरगम कौशल के पास कितनी संपत्ति है इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Q : सरगम कौशल ने कौन सा खिताब जीता है?

Ans : सरगम कौशल ने मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है।

Q : सरगम कौशल को क्या पसंद है?

Ans : सरगम कौशल को घूमना काफी पसंद है।

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top